विश्व बैंक ने भारत के जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2022

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी भारत से संबंधित अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका, यूरो क्षेत्र और चीन के घटनाक्रमों का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इस महीने लाई जाएंगी 60,000 करोड़ रुपये की निवेश योजनाएं

हालांकि, विश्व बैंक ने भरोसा जताया है कि सरकार चालू वित्त वर्ष में 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। विश्व बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत पर रहेगी।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम