World Bollywood Day 2025: हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है वर्ल्ड बॉलीवुड डे, जानिए इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Sep 24, 2025

हर साल 24 सितंबर को वर्ल्ड बॉलीवुड डे मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत और उसके वैश्विक प्रभाव को दिखाने का अहम मौका है। इस दिन बॉलीवुड के प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग मिलकर सिनेमा के योगदान और कला का जश्न मनाते हैं। वर्ल्ड बॉलीवुड डे का दिन दर्शकों को भारतीय संस्कृति और कहानियों के प्रति जागरूक करता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम, फिल्म स्क्रीनिंग और चर्चा सत्र का आयोजन किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास के बारे में...

उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सिनमा की सांस्कृतिक महत्ता को मान्यता देना है। यह सिनेमा का कला और उसके प्रभाव को लोगों के सामने लाने का काम करता है। यह दिन बॉलीवुड के कलाकारों और निर्माताओं के योगदान को भी सराहता है।

इतिहास

बता दें कि साल 1913 में 'राजा हरिश्चंद्र' नामक फिल्म के साथ बॉलीवुड का इतिहास शुरू होता है। यह पहली पूर्ण हिंदी फिल्म थी। इसी फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा की यात्रा शुरू हुई। इसके बाद कई बेहतरीन फिल्में और शैलियां विकसित हुईं। वहीं बॉलीवुड ने समय के साथ कई बदलाव देखे और पूरे विश्व में लोकप्रियता हासिल की। आज के समय में बॉलीवुड सिनेमा एक विशाल उद्योग बन चुका है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर