कोविड के वैश्विक मामले पिछले सप्ताह 11 प्रतिशत बढ़े, ओमीक्रोन का खतरा अधिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2021

 बर्लिन|  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि दुनियाभर में पिछले सप्ताह सामने आये कोविड-19 के मामलों की संख्या उससे पहले के सप्ताह की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक हो गयी और अमेरिका महाद्वीपीय देशों में सर्वाधिक बढ़ोतरी देखी गयी है।

हालांकि यूरोप के मामलों में एक सप्ताह से पहले की तुलना में केवल तीन प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अमेरिका महाद्वीपीय क्षेत्र में नये मामले 39 प्रतिशत बढ़कर करीब 14.8 लाख हो गये।

अकेले अमेरिका में 34 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11.8 लाख से अधिक मामले हो गये। अफ्रीका में नये मामलों में 7 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ संक्रमितों की संख्या करीब 2,75,000 हो गयी।

उसने कहा, ‘‘नये स्वरूप ओमीक्रोन से संबंधित जोखिम बहुत ज्यादा बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण