Archery World Cup Final: कांस्य पदक से चूके दीपिका और अतनु, भारत की झोली रही खाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

यांकटन (अमेरिका)।भारत के सितारा तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक के मुकाबले हार गए जिससे भारत को विश्व कप फाइनल से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। भारतीय रिकर्व कोच की गैर मौजूदगी में इस जोड़ी को सर्द मौसम में खेले गए मुकाबले में काफी दिक्कतें आई। दास को मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन तुर्की के मेटे गाजोज ने एकतरफा मुकाबले में 6 . 0 (27 . 29, 26 . 27, 28 . 30) से हराया। वहीं दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज और दास की पत्नी दीपिका को ओलंपिक टीम कांस्य पदक विजेता मिशेले क्रोप्पेन ने शूटआफ में मात दी। आठवीं बार फाइनल खेल रही दीपिका 5 . 6 (6 . 9) से हारी। तोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद वह पहला टूर्नामेंट खेल रही थी। तीन बार की ओलंपियन दीपिका जर्मन प्रतिद्वंद्वी के सामने परफेक्ट 30 स्कोर नहीं कर सकी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता