विश्व कप की टीम का चयन IPL के प्रदर्शन के आधार पर नहीं होना चाहिये: रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

मुंबई।भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिये खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिये।विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जायेगा। रोहित ने एक नयी वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम के लांच के मौके पर कहा ,‘‘चयनकर्ता आईपीएल में उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम चयन का आधार आईपीएल नहीं होना चाहिये।’’

उन्होंने कहा ,‘‘इन्होंने इतने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं कि उन्हें पता है कि हर खिलाड़ी कहां ठहरता है। आप 20 ओवर के टूर्नामेंट के आधार पर 50 ओवर के प्रारूप के लिये टीम नहीं चुन सकते। यह मेरी निजी राय है।आईपीएल अलग है और यह फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट क्रिकेट है।’’ रोहित ने कहा ,‘‘ पिछले चार साल में हमने काफी वनडे और टी20 मैच खेले हैं । इससे समझ में आ जाता है कि कौन से खिलाड़ी टीम में होंगे।’’

इसे भी पढ़ें: बुमराह और पंड्या हर मैच के साथ अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर रहे है: रोहित

उन्होंने हालांकि कहा कि आईपीएल से टीम को तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हर बार आईपीएल के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है । कोई बड़ा टेस्ट या वनडे श्रृंखला जिसमें मदद मिलती है ।’’ भारत की विश्व कप टीम लगभग तय है लेकिन सिर्फ एक स्थान के लिये दुविधा है । रोहित का मानना है कि इसमें कप्तान विराट कोहली की राय सबसे ज्यादा मायने रखेगी । उन्होंने कहा ,‘‘ टीम लगभग तय है । यह कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं पर निर्भर रकता है कि वे क्या संयोजन चाहते हैं । हमें मध्यक्रम में अतिरिक्त बल्लेबाज, सलामी बल्लेबाज, तेज गेंदबाज या स्पिनर चाहिये । इंग्लैंड के हालात काफी मायने रखेंगे । इसमें सबसे अहम कप्तान की राय होगी ।’’

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार