अमेरिका के दावे की पोल खुल गई, दुनिया का सबसे घातक फाइटर जेट भारत में 'ग्राउंडेड'

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2025

14 जून की रात को तिरुवंतपुरम हवाई अड्डे पर एक ऐसा विमान उतरा जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक और आधुनिय फाइटर जेट्स में गिना जाता है। दरअसल, 14 जून की रात को कुछ इमरजेंसी के कारण रॉयल नेवी का उड़ता हथियार एफ-35 बी स्टील्थ फाइटर जेट को भारत में लैंड कराया गया। आपको बता दें कि ये वहीं लड़ाकू विमान है जिसे अमेरिका ने तैयार किया है और वो भारत को लगातार इसी की पेशकश कर रहा है। लेकिन सच्चाई ये है कि ये विमान पिछले छह दिनों से भारत में जमीन पर खड़ा है। वैसे इस विमान को लेकर बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। एक दावा तो ये भी है कि ये रडार में नहीं आता। लेकिन इमरजेंसी में जब इसे भारत में लैंड करना पड़ा तो भारतीय वायुसेना के आईएसीसीएस प्रणाली ने न केवल इसे ट्रैक किया बल्कि लैंडिंग से लेकर टेक्निकल सपोर्ट तक हर स्तर पर तेजी से मदद भी पहुंचाई। ये कहीं न कहीं भारतीय वायुसेना सुरक्षा प्रणाली की ताकत को दिखाता है। इसके साथ ही इससे ये भी सवाल उठता है कि क्या एस 35 उतना खतरनाक है, जितना अमेरिका इसको लेकर दावा करता है। पिछले छह दिनों से ब्रिटेन की रॉयल नेवी का ये खतरनाक विमान एफ 35 बी भारत में खड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: Doomsday Plane E-4B: अमेरिकी आसमान में दिखा कयामत लाने वाला विमान, एक इशारे पर बरस सकते हैं 4,315 परमाणु बम

क्या मोदी और स्टारमर ने भारत में F-35 के फंसे होने पर चर्चा की?

इस पूरे हंगामे के बीच, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के स्टारमर के बीच बिना ऑडियो के एनिमेटेड बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। एक यूजर ने दावा किया कि बातचीत एनिमेटेड थी, थोड़ी उत्तेजित थी, कुछ महत्वपूर्ण चर्चा कर रही थी। यूजर ने कहा, मुझे लगता है कि यह (जेट) भारत से उड़ान भरने की अनुमति का इंतजार कर रहा है। हम उसे ऐसा नहीं करने देंगे।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल