दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया : विदेश मंत्री जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव आया है तथा दुनिया में शक्ति एवं प्रभाव के कई नए केंद्र उभरे हैं। जयशंकर ने पुणे में ‘सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड विश्वविद्यालय) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कोई भी देश, चाहे वह कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, सभी मुद्दों पर अपनी इच्छा नहीं थोप सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, इसका यह भी मतलब है कि अब देशों के बीच स्वाभाविक प्रतिस्पर्धा है जो अपने आप में एक संतुलन पैदा करती है।’’

इसे भी पढ़ें: बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

विदेश मंत्री ने कहा कि वैश्वीकरण ने हमारे सोचने और काम करने के तरीके को मूल रूप से बदल दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था को यदि प्रौद्योगिकी के साथ कदम मिलाकर चलना है तो उसे व्यापक और आधुनिक विनिर्माण क्षमता विकसित करनी होगी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा, INDIA Bloc ने Chennai में किया प्रदर्शन

Varunastra और GSAT-7C से बढ़ेगी सैन्य ताकत, एंटी-सबमरीन व संचार क्षमता के लिए 4,106 करोड़ का करार

CJP के 16 अक्टूबर के मार्च से कारोबार पर असर की याचिका, High Court में Delhi Police ने दिया भरोसा

Israel Airspace: पाकिस्तान समेत 24 से अधिक देशों के पायलटों और क्रू पर लगा प्रतिबंध