टाइम की स्टोरी पर बोले अखिलेश, दुनिया कहने लगी लोकतंत्र के लिए खतरा है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

गोरखपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टाइम  मैगजीन की रिपोर्ट के हवाले से भाजपा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि आज दुनिया भी कहने लगी है कि भाजपा लोकतंत्र के लिये खतरा है। अखिलेश ने गोरखपुर से गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कहा  आज दुनिया कहने लगी है कि भाजपा लोकतंत्र के लिये खतरा है। दुनिया का सबसे बड़ा अखबार कह रहा है कि अगर भाजपा रही तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी टाइम मैगजीन ने भी लिख दिया कि ये बड़े लोग हैं, जिन्होंने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अच्छे दिन आने की बात कर रहे थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। भाजपा सरकार की नींव झूठ और नफरत पर आधारित है। गठबंधन इनकी नींव हिलाएगा।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन के बारे में कांग्रेस भी फैला रही है भ्रम: अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाने वाली भाजपा का उत्तर प्रदेश की जनता ने अब तक हुए चुनाव के पांच चरणों में पूरी तरह सफाया कर दिया है। गोरखपुर में सातवें चरण के तहत चुनाव होना है। यह पूरी तरह गठबंधन का चरण है। हमें नहीं लगता कि कहीं भी भाजपा का खाता खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरानी सरकारों परआतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आतंकवाद पर बोल रहे हैं। जो सरकार एक बर्खास्त जवान से घबरा गयी हो, वह बताओ आतंकवाद से कैसे मुकाबला करेगी। आतंकवाद तो दूर है, हमारी जनता को केवल छुट्टा सांडों से ही बचा लो, तो बड़ी बात होगी। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि राजधानी लखनऊ में पिछले दो-ढाई महीनों में सांडों की वजह से 11 लोग मारे जा चुके हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। ऐसी घटनाओं के लिये सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में डिपंल, जया बच्चन और पूनम सिन्हा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किया रोड शो

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें अपने भाषणों में गुंडों का सरताज बता रहे हैं, लेकिन कभी उन्होंने खुद पर और अपने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों की कॉपी नहीं देखी होगी, अगर वह देखें, तो हमारे मंच पर बैठे सभी लोगों पर लगी धाराएं मिलाकर भी उतनी नहीं होंगी। योगी मुझे गुंडों का सरताज कहते हैं लेकिन अभी बिहार के सबसे बड़े अपराधी राजन तिवारी को भाजपा में किसने शामिल कराया। अखिलेश ने अपने साथ आये योगी आदित्यनाथ के कथित हमशक्ल  योद्धा का जिक्र करते हुए कहा कि हम नकली भगवान बनाने की हिम्मत नहीं कर सकते। मगर यही भाजपा के लोग पुष्पक विमान में राम, लक्ष्मण सीता लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि हमें यह योद्धा मिल गये कहीं, हम इन्हें ही ले आये आपके लिये। दूर से यह उनसे (योगी आदित्यनाथ) मिलते हैं। अगली बार (गोरक्षपीठ से) वो (योगी) बाहर, और ये अंदर।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला