सरयू तट पर गणेश वंदना के साथ शुरू हुई विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला का आयोजन

By सत्य प्रकाश | Oct 06, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में विश्व की सबसे बड़ी बॉलीवुड हस्तियों की वर्चुवल रामलीला का आयोजन 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके लिए 130 फुट लंबा मंच तैयार किया गया है। जिसका उद्घाटन आज उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें: जल समाधि लेने के जिद पर अड़े हैं महंत परमहंस दास, हुए हाउस अरेस्ट

 इस रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में, सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका मे, विश्व प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका में, शहबाज खान रावण के किरदार में, भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में, असरानी जी नारद मुनि के किरदार में, रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में, शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में, अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में, कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में, सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में, राकेश बेदी बाली के किरदार में, अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: मंदिर निर्माण के लिए राफ्ट की ढलाई का कार्य शुरू, अप्रैल माह से लगाए जाएंगे पत्थर

 आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक जानकारी दी अयोध्या की रामलीला का आयोजन 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक निरंतर शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। आयोजन समिति के मुताबिक पिछले वर्ष 16 करोड़ दर्शक इस रामलीला को देखे थे। लेकिन इस वर्ष 50 करोड़ से अधिक लोग इस रामलीला से जुड़े इसके लिए सोशल मीडिया व यूट्यूब प्लेटफार्म तैयार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Karnataka: Dakshina Kannada में 1 सितंबर से महंगा हुआ Auto Rickshaw किराया, जानें नई दरें

CGPSC Recruitment Scam: भूपेश बघेल के PA के ठिकानों पर ED की Raid, Money Laundering की जांच तेज

सांसद रूहुल्लाह मेहदी का फेसबुक पेज निलंबित होने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और मेटा से मांगा जवाब

Lionel Messi के रिटायरमेंट पर Jay Shah बोले- एक युग का हुआ अंत, दी भावुक विदाई