मंदिर निर्माण के लिए राफ्ट की ढलाई का कार्य शुरू, अप्रैल माह से लगाए जाएंगे पत्थर

work of casting the raft for the construction of the temple started
सत्य प्रकाश । Oct 1 2021 7:16PM

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि रात्रि 8.30 पर राफ्ट निर्माण का कार्य किया गया शुरू, अक्टूबर तक होगा पूरा फिर बनेगा राम मंदिर का बेस प्लिंथ

अयोध्या। 500 वर्षों से भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का इंतजार समाप्त हो रहा है। मंदिर के नींव की भराई का कार्य पूरा की जाने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में अक्टूबर माह में राफ्ट निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा । जिसके लिए बने नींव पर 15 भागों शटरिंग कर राफ्ट की भराई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ट्रस्ट के मुताबिक इस कार्य को सिर्फ रात्रि में ही किया जा सकता है। जिससे एक निश्चित तापमान में ढलाई का कार्य किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: भाजपा युवामोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अखिलेश सरकार पर तीखेवार कहा भाईजान के साथ मियाओं के विश्वास पर अखिलेश करते थे काम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ले राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि फाउंडेशन के फेज 2 का कार्य प्रारंभ हो गया है। कल रात्रि को 8:30 बजे शुरू किया गया है। बहुत बड़ी मशीनें आई हुई हैं। और उन्होंने लगभग 10 घंटे में 285 घन मीटर कंकरीटिंग कर दिया है। कहा कि हर चीज ऑटोमैटिक है। सामान्यताः 10 मिनट में एक कंटेनर यानी 6 क्यूबिक मीटर कंकरीटिंग कर रहा था। इसके लिए 5 कंटेनर चल रहे थे। उस समय रात्रि 12:00 बजे तक वहां मौजूद था। बताया कि राफ्ट निर्माण के लिए 15 ब्लॉक बनाए जाएंगे और एक रात्रि के अंदर एक ब्लॉक पूरा होगा है। वही कहा कि अगला कार्य करने के लिए 2 से 3 दिन का समय लगेगा तो भी कोशिश है कि यह कार्य अक्टूबर में ही पूरा कर लिया जाए और इस प्रकार 30 अक्टूबर तक राफ्ट निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद पत्थरों का कार्य प्रारंभ करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़