World Lung Cancer Day 2025: हर साल 01 अगस्त को मनाया जाता है विश्व लंग कैंसर दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2025

भारत समेत दुनियाभर में लंग कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट इसको एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या मान रहे हैं। जोकि हर साल लाखों लोगों की जान ले रही है। ऐसे में हर साल 01 अगस्त को विश्व लंग कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को फेफड़ों के कैंसर के प्रति अधिक जागरुक रहने और समय रहते इलाज की जरूरत के लिए जागरुक किया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

महत्व

इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य जानलेवा कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्क्रीनिंग की जानकारी फैलाना है। वहीं लंग कैंसर की रोकथाम के लिए वायु प्रदूषण कम करना, धूम्रपान छोड़ना और हानिकारक चीजों से दूर रहना जैसे उपायों को बढ़ावा देना है।

थीम

हर साल विश्व लंग दिवस पर एक खास थीम रखी जाती है। जिसके आधार पर साल भर इस जानलेवा रोग से बचाव के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 2025 में विश्व लंग दिवस की थीम 'यूनाइडेट बाय यूनिक' रखी गई है। इस थीम का अर्थ है कि हर लंग कैंसर के मरीज के इलाज की यात्रा अलग-अलग हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के फैसलों पर उठे सवालों वाली याचिका पर Supreme Court अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर इनाम

Odisha के DMF फंड में भारी खामियां, CAG रिपोर्ट में स्टेडियम और अतिरिक्त मजदूरी पर खर्च उजागर

World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रूटीन में शामिल करें Cardio और वॉक