USA Independence Day 2024: दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी रहा है ब्रिटेन का गुलाम, ऐसे मिली आजादी

By अनन्या मिश्रा | Jul 04, 2024

आज के समय में अमेरिका को सबसे ताकतवर देश माना जाता है। लेकिन बता दें कि एक समय ऐसा भी था, जब अमेरिका गुलाम था। अमेरिका पर भी लंबे समय तक राज किया गया था। 04 जुलाई 1776 को अमेरिका को आजादी मिली थी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अमेरिका को किस देश ने गुलाम बनाया था और साथ ही अमेरिका ने गुलामी से कैसे आजादी मिली थी।  

अन्य देशों की तरह ब्रिटेन ने लंबे समय तक अमेरिका को भी गुलाम बनाकर रखा था। बता दें कि दुनिया के करीब 80 देशों और आइलैंड पर ब्रिटेन ने शासन किया था। दुनिया के करीब 26 फीसदी इलाके ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन हुआ करते थे। इस लिस्ट में अमेरिका का नाम भी शामिल था। हालांकि आज यह सुनकर भले ही हैरानी होती हो, लेकिन यह सच है कि आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन हुआ करता था।

अमेरिका हर साल 04 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। अमेरिका ने 04 जुलाई 1776 को ब्रिटिश साम्राज्‍य से आजाद होने का ऐलान किया था और साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना हुई थी। इस बार यानी की साल 2024 में अमेरिका अपना 248वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

कैसे गुलाम बना अमेरिका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब भारत आने के लिए क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से निकला था, तो वह गलती से अमेरिका पहुंच गया। तब कोलंबस ने अपने लोगों को नए द्वीप के बारे में बताया और फिर भारी तादात में ब्रिटिश लोग उस आइलैंड पर पहुंचे और अमेरिका पर कब्जा जमा लिया। भारत की तरह अमेरिका ने भी ब्रिटिश शासन के तमाम अत्याचार झेले। इससे अमेरिकियों और ब्रिटिश ऑफिसर्स के बीच तनाव और तकरार की स्थिति पैदा होने लगी।

ऐसे मिली आजादी

बता दें कि 04 जुलाई 1776 को अमेरिकी को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। हालांकि यह प्रक्रिया 02 जुलाई 1776 से शुरू हुई थी। स्वतंत्रता की घोषणा के लिए कॉन्टिनेंटर कांग्रेस ने गुप्त मतदान किया था। उस दौरान 12 से 13 अमेरिकी उपनिवेशों ऑफिशियल तौर पर ब्रिटिश शासन से अलग होने का फैसला किया था। उस समय के प्रसिद्ध राजनेता और राजनयिक थॉमस जेफरसन और राजनीतिक दार्शनिक बेंजामिन फ्रैंकलिन अमेरिकी उपनिवेशों को स्वतंत्रत राज्य घोषित करने वालों में शामिल थे।

हजारों-लाखों लोगों ने गवांई थी जान

अमेरिका में जेम्‍स प्रथम के शासनकाल में ब्रिटिश औपनिवेशक साम्राज्‍य की नींव रखी गई थी। साल 1783 में अमेरिका की आजादी की लड़ाई खत्म हुई थी। अमेरिका की आजादी के असली नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे। जो बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति भी बने थे। बता दें कि अमेरिका की आजादी की लड़ाई में हजारों-लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्रिय सैन्य सेवा के दौरान 25,000 से 70,000 अमेरिकी देशभक्तों की जान चली गई।

आजादी की लड़ाई में करीब 6,800 लोग मारे गए थे और करीब 17,000 लोगों की बीमारी से मौत हो गई थी। बीमारी के कारण मरने वाले अधिकतर अमेरिकी अंग्रेजों द्वारा न्यूयॉर्क हार्बर के जेल जहाजों में थे। बीमारी से अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या की गणना करना मुश्किल था। अनुमान है कि साल 1776 में कम से कम 10,000 लोगों की जान गई थी।  

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh पर China का नया Propaganda War, भारत बोला- मनगढ़ंत दावों से हकीकत नहीं बदलती।

Nuclear Deal पर बात बिगड़ी तो भड़के Trump, Hormuz में US Warships तैनात, नाकाबंदी का ऐलान

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत