By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 12, 2026
प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। खासतौर पर इस दिन दुनियाभर में लोगों को अंगदान के प्रति जागरुक किया जाता है। ऑर्गन दान करना किसी जरुरतमंद मरीज को नया जीवन देने का खास जारिया है।
शरीर के कौन-कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?
किडनी: मृतक दाता अपनी दोनों किडनी को दान कर सकता है। जीवित व्यक्ति भी चिकित्सकीय और कानूनी नियमों के जरिए एक किडनी दान कर सकता है।
लिवर: मृत व्यक्ति लिवर का दान कर सकता है। जीवित व्यक्ति भी लिवर का एक हिस्सा दान कर सकते हैं, क्योंकि लिवर के हिस्से समय के साथ पुन:विकसित हो जाता है।
हृदय: मृतक हृदय का प्रत्यारोपण गंभीर हार्ट रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए किया जा सकता है। इसके लिए डोनेट करने वाले व्यक्ति की मेडिकल स्थिति और अंग की उपयुक्तता बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
फेफड़े: असल में मृतक दाता दोनों फेफड़ों का दान कर सकता है। वहीं, जीवित दाता सिर्फ एक फेफड़े का दान कर सकता है।
अग्नयाशय: अग्नयाशय एक मुख्य अंगों में से एक है, जिसे दान किया जाता है। जीवित दाता से इसके एक हिस्से का दान भी कुछ स्थितियों में संभव माना जाता है।
आंत: आपको बता दें कि, छोटी आंत/आंत भी प्रत्यारोपण के लिए दान किए जाने वाले अंगों में शामिल है।
अंगों के अलावा इन ऊतकों का भी हो सकता है दान
इसके अलावा, इन चीजों का दान भी किया जा सकता है। जैसे कि कॉर्निया, त्वचा, हड्डियां, हार्ट वाल्व, रक्त वाहिकाएं, नसें और टेंडन जैसे ऊतकों का भी दान किया जा सकता है। आपको बता दें कि, कॉर्निया का ट्रांसप्लांट दृष्टि बहाल करने में मदद कर सकता है, जबकि त्वचा का इस्तेमाल गंभीर जलने और घावों के उपचार में किया जाता है।
जीवित रहते कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?
वैसे जीवित व्यक्ति सभी ऑर्गन डोनेट नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के अनुसार, मेडिकल परिस्थितियों में जीवत दाता एक किडनी, लिवर का एक हिस्सा और अग्न्याशय का हिस्सा दान कर सकता है। वहीं, कुछ खास परिस्थिति में फेफड़े के एक हिस्से या छोटी आंत के हिस्से का दान भी संभव हो सकता है।
हर व्यक्ति अंग दान के लिए योग्य है
हालांकि, यह जरुरी नहीं है कि हर व्यक्ति अंग दान कर सकता है। असल में अंगदान के लिए उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण दाता की मेडिकल स्थिति और आंगों की उपयुक्तता होती है। डॉक्टर मृत्यु के समय जांच करके तय करते हैं कि कौन-सा अंग या ऊतक प्रत्यारोपण के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।