World Ozone Day 2025: हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है विश्व ओजोन दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Sep 16, 2025

पृथ्वी को बचाने के लिए ओजोन परत बहुत ज्यादा जरूरी होती है। इसलिए इसको लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। बता दें कि सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को ओजोन परत पृथ्वी तक पहुंचने से रोकती है। हालांकि लोगों की कुछ गलतियों के कारण ओजोन परत बहुत तेजी से क्षतिग्रस्त होती जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि ओजोन परत क्या होती है और यह दिन क्यों मनाया जाता है।

कैसे हुई यह दिन मनाने की शुरूआत

साल 1970 में वैज्ञानिकों की खोज में यह बात पता चली कि ओजोन परत में छेद हो रहे हैं। ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र और 45 देशों ने मिलकर 16 सितंबर 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर साइन किए गए। वहीं ओजोन परत को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कई देश एक साथ मिलकर काम करने लगे। फिर साल 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के लागू होने की सालगिरह पर यह दिन चुना गया।

इन बातों का रखें ध्यान

ओजोन परत को बचाने के लिए फ्रीज, एसी और वाहनों का काम इस्तेमाल करने का प्रयास करें।

अधिक से अधिक हरियाली ही ओजोन की परत को बचा सकती है।

इसलिए अपने आसपास पौधे जरूर लगाएं, जिससे की पृथ्वी को बचाया जा सके।

पॉलिथिन, गाड़ियों के टायर और प्लास्टिक आदि को भूलकर भी नहीं जलाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें