दीपोत्सव 2021 में फिर बनेगा विश्व रिकार्ड, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

By Satya Prakash | Sep 08, 2021

अयोध्या। राममंदिर निर्माण के बीच इस बार का दीपोत्सव बेहद ही खास होने जा रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ने सात दिन मनाने का फैसला किया। तो वहीं इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की अटकलें भी तेज हो चली है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अयोध्या में होने वाले पांचवे दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर ले जाने के लिये योगी सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी जिम्मेदारी संस्कृति पर्यटन व विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। ताकि यह दीपोत्सव पिछले वर्षों के मुकाबले अत्यधिक भव्य और दिव्य हो। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव में बसपा को कम आंकना बड़ी भूल, मायावती के फार्मूले ने काम किया तो भौंचक्के रह जाएंगे सभी दल  

अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशाल सिंह के अनुसार दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। उन्होंने कहा यदि पीएम मोदी दीपोत्सव में शिरकत करेंगे तो यह अयोध्या के लोगों के लिये सौभाग्य की बात होगी, उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में दीपोत्सव केवल तीन दिन का होता था लेकिन इस बार दीपोत्सव अवधि 7 दिन किये जाने की योजना है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ आने वाले पर्यटकों को भी अयोध्या की संस्कृति व आध्यात्मिकता को अनुभूति हो सके।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका