चीन में पर्यटक कर सकेंगे 71 मीटर ऊंची बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा का दीदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

बीजिंग। चीन के दक्षिणपश्चिम प्रांत शिचुआन में स्थित बुद्ध की 71 मीटर ऊंची प्रतिमा को छह माह के गहन निरीक्षण के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह निरीक्षण प्रतिमा की पुनरूद्धार योजना का हिस्सा थी। तांग वंश (618-907) के शासन में 713 में इस प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो 90 वर्ष तक चला था। लेसहान पर्वत में चट्टान में उकेरी गई यह प्रतिमा इतनी विशाल है कि इससे तीन नदियों के मिलनबिंदु को देखा जा सकता है। 

लेसहान बुद्ध सुरम्य क्षेत्र की प्रबंध समिति की ओर से जारी बयान के अनुसार लेसहान शहर के बाहर बनी इस प्रतिमा में दरारें आ गईं थी और प्रतिमा का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रतिमा के पुनरूद्धार के लिए अक्टूबर में काम शुरू किया गया। छह माह तक चले निरीक्षण कार्य के दौरान प्रतिमा को पूरी तरह से अथवा आंशिक रूप से ढक दिया गया था। सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने बताया कि निरीक्षण कार्य के दौरान ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण, थ्री डी लेजर स्कैनिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त इस प्रतिमा का पहले भी पुनरूद्धार किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश