‘दुनिया ने कल फिर देखा भारत का शौर्य’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह, सेना की कार्रवाई पर गर्व

By अंकित सिंह | May 08, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन को आज संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि हमारी सशस्त्र बलों ने, कल जो कार्रवाई की है, जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, उसके लिए उन्हें बधाई देता हूँ। पाकिस्तान और पीओके में, जिस तरह से हमारी सशस्त्र बलों ने आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद किया है, वह हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को जिस सटीकता से अंजाम दिया गया, वह अकल्पनीय है, बहुत प्रशंसनीय है। इसमें नौ आतंकी शिविरों को नष्ट किया गया और बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया गया। यह ऑपरेशन बिना किसी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए और न्यूनतम संपार्श्विक क्षति के साथ किया गया।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्री ने बैठक में शामिल नेताओं को यह भी बताया कि यह एक जारी अभियान है और अगर भारत के लक्षित हमले के मद्देनजर पाकिस्तान कोई सैन्य कदम उठाता है तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने यह सूचित किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: TRF के खिलाफ चलाया जाए अभियान, FATF में पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट डालने का भी हो प्रयास, औवेसी की सरकार से मांग

बैठक में शामिल सभी दलों के नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार का समर्थन किया और सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता प्रकट की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह मांग उठाई कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, जिससे अच्छा संदेश जाएगा। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि इस मुद्दे पर व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी और नेताओं ने परिपक्वता दिखाई तथा किसी तरह की बहस नहीं हुई। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता