दुनिया ने हमारे कोरोना प्रबंधन और टीकाकरण अभियान को देखा, मांडविया बोले- हर जगह दिया जाता है भारत का उदाहरण

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देश में कोविड मामलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने कोविड प्रबंधन और टीकाकरण अभियान चलाया। ये एक नागरिक के रूप में आपके लिए, मेरे लिए और देश के लिए गौरव का विषय है। पहले स्थिति ये थी कि कुछ अच्छा होता है तो वो दुनिया में ही होता है और उसका भारत में उदाहरण दिया जाता था। 

इसे भी पढ़ें: 18+ वालों को लगने लगी बूस्टर डोज, पहले दिन का आंकड़ा ये रहा 

उन्होंने कहा कि 16 जनवरी, 2021 को देश में टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ और उसे बहुत तालमेल के साथ चलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी बारी आने पर ही वैक्सीन लगवाने गए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक हमारे हेल्थकेयर वर्कर इस काम में लगे। उन्होंने रेगिस्तान हो, पहाड़ हो, बर्फ हो या नदी पार करके देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन