अमेरिका का खुला ऐलान, अकेला नहीं है ताइवान, चीन को काबू करने के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े परमाणु एयरक्राफ्ट करियर को किया तैनात

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

चीन लाइव फायर ड्रिल पर अमेरिका का बड़ा एक्शन सामने आया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रा लॉयड ऑस्टिन ने यूएसएस रोनाल्ड रीगन वॉरशिप को ताइवान के नजदीक रुकने के आदेश दिए। अमेरिका ने नेवल फ्लिड को स्थिति पर नजर रखने को कहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि यूएसएस रोनाल्ड रीगन दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमानवाहक पोत की श्रेणी में आता है। रोनाल्ड रीगन का नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: पेलोसी की यात्रा को अपनी धमकियों से ग्रैंड इवेंट बना फेर में फंसे जिनपिंग, माओ सरीखा बनने की चाह में कहीं लु हुं चेंग न बन जाएं

चीन को काबू में रखने के लिए अमेरिका की तरफ से इस तरफ का कदम उठाया गया है। इस  बैटलशिप में युद्ध से संबंधित सभी खूबियां मौजूद हैं। यूएसएस रोनाल्ड रीगन में चार स्टीम टरबाइन हैं। ये 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी में चलता है। इसकी रेंज असीमित है। ये लगातार 20 से 25 साल तक चल सकता है। इस एयरक्रॉफ्ट करियर पर 90 फिक्सड विंग्स विमान और हेलिकॉप्टर तैनात हो सकते हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर