'पूरी दुनिया ने देखा मोहम्मद शमी का कमाल', अमरोहा में बोले पीएम मोदी- यूपी में फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पहले चरण के मतदान से इतर सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मतदाताओं से अपने अधिकारों का उपयोग करने और लोकतंत्र के इस त्योहार में अपना वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है और आपका वोट भारत का भाग्य सुनिश्चित करेगा। संबोधन के दौरान आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश की जनता हमारे पिछले दस साल के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर इस बार भी जनसेवा के लिए समर्पित एक मजबूत बीजेपी-एनडीए सरकार बनाने जा रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: PM Modi 100 Day Action Plan| लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की वापसी बदलेगी देश की काया! 100-दिवसीय कार्य योजना में नए शहरों के लिए 10 हजार करोड़ का रोडमैप शामिल


मोदी ने कहा कि अमरोहा की एक ही थाप है - कमल छाप! और अमरोहा का एक ही स्वर है - फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शामी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है और योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे।


नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमे UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ये क्षेत्र अपने मेहनती किसानों के लिए भी जाना जाता है। कांग्रेस, सपा, बसपा सरकारों में यहां किसानों की समस्याओं को न सुना जाता था, न देखा जाता था और न ही उनकी परवाह की जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए दिनरात काम कर रही है।


मोदी ने कहा कि योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है। जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में  यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: Uttar Pradesh में मतदान जारी, कैराना में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा चुनाव आयोग पर शिकायत लेकर पहुंची SP


प्रधानमंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसका पहले ही rejection हो चुका है। हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां से जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उन्हें तो भारत माता की जय बोलने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है, तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

प्रमुख खबरें

PoK में झड़पों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए समिति गठित की

कांग्रेस ‘परिवारवाद मोह’ में फंस गई है: नायब सिंह सैनी

Madhya Pradesh : नशे के आदी व्यक्ति ने पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया

भाजपा लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में विफल रही है : Uddhav