By अनन्या मिश्रा | Sep 27, 2025
हर साल 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यटकों को बढ़ावा देने के साथ ही यात्रियों को नई जगहों को एक्सप्लोर करने की प्रेरणा देता है। यह एक ऐसा दिन है, जब दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाई जाती है। वर्ल्ड टूरिज्म डे को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक फायदों को बढ़ावा देना है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत कब हुई, महत्व और थीम के बारे में...
हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर एक खास थीम चुनी है। इस बार यानी की साल 2025 की थीम '' रखी गई है।
वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर पर्यटन के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक लाभों को उजागर करना है। साथ ही यह दिन लोगों को अलग-अलग जगहों की संस्कृति का अनुभव लेने और जागरुक बनाने में सहायता करता है। यह रोजगार के अवसर तलाशने और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी सहायता करता है।