By अनन्या मिश्रा | Sep 27, 2026
हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मकसद सिर्फ घूमने-फिरने को प्रोत्साहित करना नहीं बल्कि पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान को समझना है। पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं, रोजगार, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में...
यह तारीख चुनने के पीछे एक खास कारण था। दरअसल, 27 सितंबर 1970 को यूएन टूरिज्म के स्टैच्यूज अपनाए गए थे। इसी महत्वपूर्ण घटना की वर्षगांठ के साथ विश्व पर्यटन दिवस की डेट को जोड़ा गया।
कई देशों और स्थानीय समुदायों के लिए पर्यटन रोजगार और आय का अहम साधन है। परिवहन, होटल, स्थानीय बाजार, खानपान, हस्तशिल्प और अन्य कई क्षेत्र पर्यटन गतिविधियों से जुड़े होते हैं।
वहीं पर्यटन का एक जरूरी पहलू सांस्कृति आदान-प्रदान भी है। लोग जब दूसरे क्षेत्रों और देशों की यात्रा करते हैं, तो उनको वहां की भाषा, खान-पान, कला, इतिहास और परंपराओं को करीब से जानने और समझने का मौका मिलता है।
हर साल इस खास मौके पर एक थीम रखी जाती है। इस बार यानी की साल 2026 की थीम 'डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से पर्यटन का पुनर्निर्माण या पुनः डिजाइन' रखी गई है।