World U-20 Championship: भारतीय टीम मिक्स्ड रिले के फाइनल में पहुंची, बनाया नया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

नैरोबी। भारतीय चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम अपनी हीट में शीर्ष रहकर बुधवार को अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम में अब्दुल रज्जाक, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम चैम्पियनशिप की रिकार्ड टाइमिंग 3 : 23 . 36 के साथ कुल दूसरे स्थान पर रही। यह रिकॉर्ड हालांकि ज्यादा देर भारत के नाम नहीं रहा और नाइजीरिया ने दूसरी हीट में 3 : 21 . 66 के टाइमिंग के साथ इसे तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना

अब तक अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप से भारत के लिये सीमा अंतिल (चक्काफेंक, 2002), नवजीत कौर ढिल्लों (चक्काफेंक, 2014), ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (भालाफेंक, 2016), हीमा दास (400 मीटर ,2018) ने पदक जीते हैं।

प्रमुख खबरें

Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा मना रहे हैं 37वां जन्मदिन, मां ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

मराठवाड़ा में जल संकट को लेकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं BJP नेता : Jairam Ramesh

Wipro के नए सीईओ बने श्रीनि पलिया, इतनी सैलरी का हो रहा भुगतान

Chhattisgarh Naxalites Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर