विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान का एक वर्ष पूरा, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 16, 2022

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ समस्त देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि  ‘सबका साथ-सबका विकास’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व कर्तव्यनिष्ठा से आज भारत ने विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस महाअभियान की वर्षगाँठ पर सभी देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। इस टीकाकरण में भारत अब विश्वभर में पहले स्थान पर है। अभी तक देश में 156.59 करोड़ कुल टीकाकरण हुआ है। इसके साथ-साथ भारत में टीकाकरण अभियान विश्व के दूसरे देशों की तुलना में तीव्र गति से भी हुआ है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में आने वाले सभी मरीजों का किया जा रहा ईलाज--- अनिल विज

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में कई रिकॉर्ड भी बने हैं। टीकाकरण के पहले दिन विश्व स्तर पर टीका पाने वाले नागरिकों की संख्या भारत में सर्वाधिक थी। इसके अलावा 17 सितंबर 2021 को एक ही दिन में 2.5 करोड़ डोज के साथ सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। सबसे तेज टीकाकरण अभियान के तहत एक साल में वैक्सीन के 156 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए। इन सबके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का नतीजा है।

इसे भी पढ़ें: देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 2 करोड़ 12 लाख 3 हजार 919 लोगों को पहली डोज व 1 करोड़ 58 लाख 33 हजार 825 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 15 से 18 आयुवर्ग के 7 लाख 82 हजार 50 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इनके साथ-साथ करीब 56 हजार लोगों को बुस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस टीकाकरण अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस बीमारी को हराना है।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज