ग्लोबल कोविड समिट में बोले PM मोदी, भारत में जारी है विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभावों के समाधान पर बल देते हुए बुधवार को वैश्विक समुदाय से टीकों के प्रमाणपत्र को पारस्परिक मान्यता देकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने की अपील की। कोविड-19 पर आयोजित एक वैश्विक सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत टीकों के उत्पादन की वर्तमान क्षमता को बढ़ा रहा है और इसके बाद वह अन्य देशों को टीकों की आपूर्ति बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस महामारी के आर्थिक प्रभावों के समाधान पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए टीकों के प्रमाणपत्र को पारस्परिक मान्यता देने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने की जरूरत है।’’

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत को विश्व के अन्य देशों की ओर से की गई मदद के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम दूसरी लहर के दौरान मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो एक परिवार की तरह दुनिया भारत के साथ खड़ी रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही नये टीके विकसित होंगे, हम वर्तमान उत्पादन क्षमता को तेज करेंगे। जैसे ही उत्पादन बढ़ेगा, हम दूसरों को टीकों की आपूर्ति बहाल करेंगे। इसके लिए कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाना अनिवार्य है।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा

Rahul Gandhi पर प्रपत्र-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नाम से झूठ बोलने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ Coal Levy Scam: EOW ने MLA देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों पर पेश किया पूरक चालान