Weight Lose Drinks: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो गर्मी में पिएं Detox Water, कैलोरी और फैट हो जाएगा छूमंतर

By अनन्या मिश्रा | May 17, 2023

आजकल गलत खानपान से कई लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। बढ़ा वजन कई गंभीर बीमारियों का कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आपका भी तेजी से वजन बढ़ रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। कई लोग वजन घटाने के लिए डायटिंग का सहारा लेते हैं।

वेट लॉस करने के लिए लोग अक्सर खाना-पानी कम कर देते हैं औ वर्कआउट पर ज्यादा फोकस करते हैं। लेकिम क्या आप जानते हैं कि गर्मी में वजन घटाने के लिए आप कुछ वेट लॉस डिटॉक्स ड्रिंक का भी सेवन कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन डिटॉक्स वॉटर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको पीकर आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Panda Syndrome: बच्चों के दिमाग पर गहरा असर डालती है ये बीमारी, मूड स्विंग के अलावा होती है ऐसी दिक्कतें

धनिया वॉटर

अगर आप भी अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो धनिया पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। बता दें कि धनिया के बीज फैट को तेजी से बर्न करने का काम करता है। जिससे व्यक्ति को वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा धनिया में एक ऐसा कंपाउडर पाया जाता है। वहीं धनिया के बीजों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर धनिया पानी का रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

सौंफ वॉटर

सौंफ का पानी भी वजन कम करने में काफी सहायक होता है। सौंफ में सेलेनियम, जिंक, मैंगनीज और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व के अलावा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। सौंफ के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। सौंफ का पानी बनाने के लिए आप रात भर के लिए सौंफ को पानी में भिगोकर रख दें। फिर अगली सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिएं। 

खस वॉटर

वजन कम करने के लिए खस की जड़ का भी सेवन किया जाता है। इसके लिए आप पहले खस की जड़ को पानी में भिगोकर रख दें। फिर अगली सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें। अगर आप चाहें तो खस की जड़ को पानी में उबालकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। खस की जड़ ठंडी होती है, वेट लॉस के साथ ही यह आपके शरीर को ठंडा रखती है।

पुदीना वॉटर

पुदीना वॉटर हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन तंत्र के सुधार में सहायक होता है। वेट लॉस के लिए भी पुदीना वॉटर एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि पुदीने का पानी कैलोरी बर्न करने में सहायता करता है। पुदीना पानी के लिए एक पैन में सबसे हले पानी को गर्म करें फिर इसको छान लें। इसके बाद रोज सुबह खाली पेट पुदीने के पानी की सेवन करने से आद आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं।

नींबू वॉटर

गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू पानी वेट लॉस करने में भी मदद करता है। नींबू में आयरन, पोटैशियम और विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नींबू पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। वेट लॉस के लिए आप हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़ कर इसका सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की