Travel Tips: Summer Wedding के बाद हनीमून की टेंशन? ये 5 जगहें देंगी कश्मीर और Switzerland जैसा फील

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2026

जून के महीने में शादी करने वाले कपल्स हनीमून के लिए ठंडी जगह की तलाश करते हैं। जिस कारण लोकेशन ढूंढने में परेशानी होती है। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर जून के महीने में तापमान 30 डिग्री से कम रहता है। अगर आप बजट में ठंडी जगहों पर हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer Vacation में Goa या Andaman? IRCTC के इस पैकेज से दूर करें कन्फ्यूजन, देखें पूरी डिटेल 

शिमला

अगर आप लंबा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप शिमला और मनाली दोनों जगहों पर जा सकती हैं। लेकिन इन दोनों जगहों की लोकेशन अलग-अलग है। शिमला की ऊंचाई कम है, इसलिए यहां पर आपको ज्यादा भीड़ मिल सकती है। लेकिन दोनों जगहों को हनीमून के लिए अच्छा माना जाता है। जून में यहां का तापमान करीब 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है।

दार्जिलिंग

अगर आप भी जून की गर्मी में ठंड मौसम वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो दार्जिलिंग आपको जन्नत की तरह लग सकता है। यहां का मौसम जून के महीने में सबसे सुहावना रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि यहां पर आपको मनाली और शिमला के मुकाबले थोड़ा ज्यादा खर्च आ सकता है। जून में दार्जिलिंग का तापमान 11 से 20 डिग्री तक होता है।

गंगटोक

दार्जिलिंग से करीब 4 घंटे की दूरी पर स्थित गंगटोक भी हनीमून के परफेक्ट जगह है। एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों को यह जगह पसंद आ सकती है। यहां की झीलें, मठ और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने के लिए लोग जाते हैं। जून में गंगटोक का तापमान 30 डिग्री से कम रहता है।

सिक्किम

जून के महीने में अगर आप किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपको सिक्किम का नाम जरूर आता है। यहां के शांत मठ, बर्फीली पहाड़ियां और खूबसूरत झीलें हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। जून की भीषण गर्मी में सिक्किम का तापमान करीब 13 से 22 डिग्री तक रहता है। वहीं यहां के नजारे भी बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन यहां पर ऊपर बताई गई जगहों की तुलना में थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन