Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी को करें भगवान गणेश की पूजा, जानिए मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Feb 16, 2025

हिंदू धर्म में संकष्टी चतु्र्थी तिथि का विशेष महत्व होता है। आज यानी की 16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतु्र्थी का व्रत किया जा रहा है। बता दें कि हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित होती है। पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का है विशेष महत्व, ऐसे करें लक्ष्मी नारायण की पूजा

तिथि और मुहूर्त

बता दें कि 15 फरवरी को रात 11:53 मिनट से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत हुई। फिर 17 फरवरी रात 02:15 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 16 फरवरी 2025 को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:16 मिनट से सुबह 06: 07 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02:28 मिनट से दोपहर 03:12 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:09 मिनट से शाम 06:35 मिनट तक

अमृत काल - रात्रि 09:48 मिनट से रात्रि 11:36 मिनट तक

पूजा विधि

सबसे पहले इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें। उसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश और शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित करें। फिर भगवान गणेश को लड्डू, मोदक, अक्षत और दूर्वा जैसी सामग्रियां अर्पित करें। श्रीगणेश को तिलक करें और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। अब श्रद्धापूर्वक व्रत कथा का पाठ करें और कथा समाप्त होने के बाद भगवान गणेश को मोदक, फल और मिठाई आदि अर्पित करें। इसके बाद प्रसाद बांटते हुए सुखद जीवन की कामना करें।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट