Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव-गौरी की पूजा, जानिए मुहूर्त और मंत्र

By अनन्या मिश्रा | Sep 05, 2025

आज यानी की 05 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत किया जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत को करने से जातक को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और पूरे दिन व्रत रखा जाता है। तो आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...

पूजन विधि

इस दिन सुबह और शाम दोनों समय भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। वहीं पूजा के लिए शाम यानी की प्रदोष काल शुभ माना जाता है। स्नान आदि करके स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। फिर भगवान शिव को फूल, अक्षत, जल, भांग-धतूरा, बेलपत्र आदि अर्पित करें। वहीं शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करें। फिर शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें। पूजा के दौरान प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें। पूजा के अंत में महादेव की आरती करें और पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

महत्व

शुक्र प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है और इस व्रत को करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह व्रत करने से जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं प्रेम और संबंधों को मजबूत करने के लिए भी यह व्रत किया जाता है।

प्रमुख खबरें

NEET-UG Re-Exam: CM Dhami सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarakhand में फ्री बस सफर का ऐलान

चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

Udhampur की अभिलाषा बनीं मिसाल, Spice Business से स्थानीय महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Russia से भारत की तेल दोस्ती गहरी, US की पाबंदी के बावजूद Crude Oil आयात 21% बढ़ा