भारत के लिए टेस्ट मैचों में पारी का आगाज कर सका तो शानदार होगा: वाशिंगटन सुंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

नयी दिल्ली।जूनियर क्रिकेट में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान बनायी लेकिन वह भारत के लिए निकट भविष्य में टेस्ट मैचों में पारी का आगाज करना चाहते है। तमिलनाडु के 22 साल के इस खिलाड़ी ने भारत के लिए चार टेस्ट, एक एकदिवसीय और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32 विकेट लिये है। उन्होंने इसके साथ तीन अर्धशतकों की मदद से 312 रन भी बनाये हैं। ब्रिटेन में जुलाई में अभ्यास मैच के दौरान हाथ की चोट ने वाशिंगटन से आईपीएल के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे टी20 विश्व कप में खेलने का मौका भी छीन लिया।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया