By प्रिया मिश्रा | Jul 18, 2022
शादी में सिर्फ दुल्हन ही नहीं, बल्कि घर की सारी औरतें अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप तक, शादी के दिन की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती है। इसमें होने वाली सास का नंबर भी शामिल है। बेटे की शादी में हर मां खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी ब्याह में हर औरत के हाथ मेंहदी से सजे होते हैं। ऐसे में दूल्हे की मां भले पीछे क्यों रहे। मेंहदी की डिजाइन भी वह सबसे अलग और खास चुनती है। सासू मां बनने वाली बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज ने भी अपने बेटों की शादी में खास मेहंदी की डिजाइन चुनी थी। नीता अंबानी से लेकर नीतू कपूर ने अपने बेटों की शादी में बेहद खास मेहंदी की डिजाइन चुनी थी, आप भी इनसे इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
नीता अंबानी
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए बहुत खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चुना था। उनकी मेहंदी डिजाइन में फूल, बेल और हाथी जैसे डिजाइंस थी, जी ने बहुत बारीकी से बनाया गया था। कलाई तक मेहंदी भरे हाथों में अनीता अंबानी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
नीतू कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी में बेहद अलग मेहंदी डिजाइन चुना था। उन्होंने मेहंदी से पूरे हाथ भरवाने की जगह सिर्फ हथेलियों पर मेहंदी लगाई थी। नीतू की मेहंदी का डिजाइन बेहद सिंपल था। उन्होंने अपनी मेहंदी में ऋषि कपूर का नाम भी लिखवाया था।
टीना अंबानी
अनिल अंबानी की की पत्नी टीना अंबानी के बेटे की शादी में बहुत ही खूबसूरत मेहंदी लगाई थी। उनकी मेहंदी डिजाइन में फूल बेल और जाली जैसे डिजाइंस दिखाई दे रहे थे। टीना ने कोहनियों तक मेंहदी लगवाई थी, जो उनकी चूड़ियों और कंगन के साथ काफी कॉम्प्लीमेंट कर रही थी।
- प्रिया मिश्रा