उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद अपराधियों पर बुल्डोजर चलेगा : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

मथुरा|  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद उनके खिलाफ ‘बुल्डोजर’ चलेगा। मुख्यमंत्री छाता विधानसभा क्षेत्र के तरौली गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछले सप्ताह बदमाशों की गोली से मरे ग्राम प्रधान रामवीर के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में मथुरा के कोशी कलां और मुजफ्फरनगर दंगों का संदर्भ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं के भड़काने पर हुए दंगों में हिन्दुओं की जान गयी और व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया और ‘राम भक्तों’ पर गोलियां चलायी गयीं। उन्होंने कहा कि सपा की टोपी का रंग उनके खून से सना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप