By Kusum | Dec 09, 2023
महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपना 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा कर लिया है। डब्ल्यूपीएल ऑक्शन 2024 में दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों को खरीदा। इसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड पर उसने 2 करोड़ की रकम खर्च कर सबको चौंका दिया। इसके साथ ही सदरलैंड ऑक्शन में संयुक्त रूप से सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।
सदरलैंड के अलावा डीसी ने 40 लाख के बेस प्राइस वाली सदरलैंड के लिए मोटी रकम खर्च की। सदरलैंड के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। हालांकि, मुंबई ने 1.9 करोड़ की बोली लगाने के बाद अपने हाथ खींच लिए।
गौरतलब है कि, पिछले सीजन में मैग लैनिंग की कप्तानी में डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में फाइनल में पहुंची थी। दिल्ली को डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
WPL Auction 2024 में खरीदी गई खिलाड़ी
एनाबेल सदरलैंड- 2 करोड़ रुपये
अपर्णा मंडल- 10 लाख रुपये
अश्वनी कुमारी- 10 लाख रुपये
दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड
मेग लैनिंग, ऐलिस कैप्सी, अरुंधती रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, अपर्णा मंडल, शिखा पांडे, तीतस साधु, अश्विनी कुमारी, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया।