By Kusum | Feb 23, 2024
महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन आज यानी 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले 6.30 बजे इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। जिसमें शाहरुख खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक एंटरटेनमेंट का तड़का लागएंगे।
शाहरुख, शाहिद के अलावा इस सेरेमनी में कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार लाइन अप में शामिल हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी का जश्न अपनी ऊंचाई पर होगा।