Gautami Naik के बल्ले का कमाल, RCB ने WPL में Gujarat Giants को दी करारी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2026

गौतमी नाईक के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोमवार को गुजरात जाइंट्स को 61 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखा। आरसीबी की टूर्नामेंट में यह लगातार पांचवीं जीत थी। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आरसीबी ने छह विकेट पर 178 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। शीर्ष पर काबिज आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

पिछले मैच में 96 रन बनाने वाली कप्तान स्मृति मंधाना (23 गेंद में 26 रन) ने नाईक के साथ तीसरे विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। गुजरात की कप्तान गार्डनर ने हालांकि मंधाना को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। भारत ने रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा। नाईक ने 55 गेंद की अपनी पारी में सात चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन बनाये। उन्होंने रिचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिये 69 रन जोड़े। रिचा ने 20 गेंद में 27 रन का योगदान दिया जिसमें तीन छक्के शामिल थे। नाईक को 18वें ओवर में गार्डनर ने बोल्ड किया। राधा यादव ने आखिर में आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 17 रन बनाये। गुजरात जाइंट्स के लिये गौतम और गार्डनर ने दो दो विकेट लिये जबकि सोफी डेवाइन और रेणुका सिंह को एक एक विकेट मिला।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच