राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाश्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 02, 2021

शिमला  ।  राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने महात्मा गांधी की रिज पर स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

 

उसके बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डी सी ऑफिस शिमला स्तिथ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी का जीवन ही हम सबके लिए एक सांसेश है, उन्होंने भारत माता के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पण कर दिया था  हम सबको उनकी जीवनी पड़नी चाहिए।

 

 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महीना भर चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की हिमाचल से शुरुआत की

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भारत की दो विभूतियों का जन्मदिन एक साथ है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा को महत्मा गांधी के जीवन से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके जीवन से नई पीढ़ी को भी सीख लेनी चाहिए। गांधी का आज़ादी के आंदोलन में एहम भूमिका रही थी, जनता को आज़ादी के आंदोलन से जोड़ना महान कार्य था। उन्होंने कहा की स्वच्छता से उनका करीबी रिश्ता था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वछता को गति दी है।

 

 

उन्होंने कहा लाल बहादुर शाश्त्री एक ईमानदार एव कर्मठ नेता थे, उनकी मृत्यु एक रिहास्य आज तक सामने नहीं आया है। उनके उद्देश्यों में जय जवान , जय किसान और जय विज्ञान का हमें पूरा समर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों ओर बड़ी जीत दर्ज करेगी, उन्होंने कहा कोविड में हिमाचल के भरपूर विकास हुआ और विकास कार्य रुके नही , हम विकास के मुद्दे पर चुनावो में जाएंगे। हमारी सरकार का 4 साल का कार्यकाल उत्तम रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र में कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी जीत के टिप्स

 

आज विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है,

कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके ज़माने में क्या महँगाई खत्म हो गयी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास मज़बूत संगठन एवं मज़बूत नेतृत्व है , सरकार एव संगठन मिल कर इन चुनवों में जीत सुनिश्चित करेगीं। 

सुरेश कश्यप  ने कहा सत्य एवं अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उनका स्वदेशी और सहकारिता का नारा देश को स्वावलंबी बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। गाँधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार आत्मनिर्भर भारत बनाने को कृतसंकल्पित है।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव