पहलवान दीपक पूनिया के कोच को क्यों किया गया तोक्यो ओलंपिक से बाहर, बड़ी वजह ये रही!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

तोक्यो। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया के विदेशी कोच मुराद गैदारोव को एक रैफरी के साथ हाथापाई करने के लिये शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। भारतीय पहलवान के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में यह रैफरी मौजूद था जिसमें दीपक पूनिया सैन मारिनो के माइल्स नजीम अमीन से हार गये थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मामले की सुनवाई के बाद गैदारोव का ‘एक्रीडिटेशन’ रद्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें: नए आईटी नियमों के अनुपालन में स्थायी आधार पर अधिकारी नियुक्त किये गये: ट्विटर

भारतीय कुश्ती महासंघ ने गैदारोव (42 वर्ष) को पिछले कुछ समय से 2018 जूनियर विश्व चैम्पियन को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। गैदारोव बेलारूस की तरफ से 2008 बीजिंग ओलंपिक में रजत पदक जीत चुके हैं। उन्हें 2004 ओलंपिक खेलों में अयोग्य करार कर दिया गया था जब उन्होंने क्वार्टरफाइनल गंवाने के बाद एरीना के बाहर अपने प्रतिद्वंद्वी से हाथापाई की थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता