विश्व चैंपियनशिप से हटने के फैसले से प्रभावित पहलवानों ने खेल मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की

By Prabhasakshi News Desk | Oct 25, 2024

नयी दिल्ली । भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के उसके कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप का हवाला देकर आगामी विश्व चैंपियनशिप से हटने के फैसले से प्रभावित पहलवानों ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से इस मामले को सुलझाने की मांग की। डब्ल्यूएफआई के फैसले से प्रभावित 12 पहलवान मंत्री के आवास पर पहुंचे और उनसे हस्तक्षेप करने के लिए कहा। इनमें से कुछ पहलवानों के माता-पिता भी उनके साथ थे। बारह गैर ओलंपिक वर्ग की विश्व चैंपियनशिप 28 अक्टूबर से अल्बानिया के तिराना में होनी है। 

प्रमुख खबरें

US सेना ने Iran के तेल टैंकरों को बनाया निशाना, Revolutionary Guard ने दी चेतावनी

Delhi में इमारत हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 24 संपत्तियां ध्वस्त

Glass Wall Systems के IPO को पहले दिन मिला 2.52 गुना अभिदान

Palghar में अस्पतालकर्मी पर हमले के बाद Shiv Sena ने 6 और पदाधिकारियों को किया निलंबित