Table Tennis स्टार खिलाड़ी Sharath Kamal ने किया पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन, कहा- सभी एनएसएफ में एथलीट आयोग की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2023

नयी दिल्ली। महान  टेबल टेनिस  खिलाड़ी और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग (एसी) के उपाध्यक्ष अचंता शरथ कमल का मानना है कि भारतीय पहलवानों के जारी विरोध ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) में एथलीट आयोग की आवश्यकता के मुद्दे को और बल दिया है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगट और साक्षी मलिक सहित अन्य पहलवान 23 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में धरने पर बैठे हैं यह खिलाड़ी एक नाबालिग सहित सात पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

आईओए अध्यक्ष ने उस समय पहलवानों की इस हरकत की आलोचना की थी। एथलीट आयोग की अध्यक्ष मेरीकॉम की गैरमौजूदगी में इस बैठक का नेतृत्व करने वाले शरथ ने कहा, ‘‘ आयोग की बैठक में विभिन्न विषयों पर एथलीटों के लिए एक मंच बनाने, कार्यशालाओं और गतिविधियों का आयोजन करने जैसी कई चीजों पर चर्चा हुई। इसका एक अन्य महत्वपूर्ण विषय सभी एनएसएफ में एथलीट आयोग के गठन को लेकर आईओए से बात करना था ताकि हम एथलीटों की आवाज को मजबूत कर सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एथलीट सिर्फ यौन उत्पीड़न  ही नहीं बल्कि किसी भी मुद्दे पर आयोग से संपर्क करने में सक्षम होना चाहिये।’’ इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हमने पहलवानों के साथ वर्तमान मुद्दे पर चर्चा की और हम पहले एथलीटों के प्रति एकजुटता दिखाने में एकमत थे क्योंकि वे न्याय के लिए सड़कों पर लड़ रहे हैं। अब यह मुद्दा न्यायपालिका के पास है ऐसे में इसका समाधान आईओए और एथलीट आयोग की  पहुंच से बाहर है।’’ बुधवार को आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने धरना स्थल पर पहलवानों से मुलाकात की और पहलवानों को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह पहले एक एथलीट हैं और फिर एक प्रशासक।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई