Wrestlers Protest: साक्षी मलिक और बबीता फोगाट के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, दोनों के बीच जारी है ट्विटर वॉर

By रितिका कमठान | Jun 18, 2023

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला पहलवानों के बीच बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अब ट्विटर वॉर छिड़ गया है। पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने बीजेपी नेता और पहलवान बबीता फोगाट पर आरोप लगाए थे, जिनका उन्होंने अब जवाब दिया है।

उन्होंने आगे लिखा,“सबसे पहले तो मैं ये स्पष्ट कर दूं कि जो अनुमति का काग़ज़ छोटी बहन दिखा रही थी उस पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर या मेरी सहमति का कोई प्रमाण नहीं है और न ही दूर-दूर तक इससे मेरा कोई लेना देना है।” उन्होंने पहलवानों राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने पहलवानों से कहा कि पीएम मोदी या गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ही उनकी समस्या का हल निकलेगा। मगल पहलवानों को दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस और प्रियंका गांधी के साथ आने से समालधान मिलता नजर आ रहा है। ऐसे लोगों के समर्थन से जो खुद बलात्कारी व अन्य मुकदमों के दोषी है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इन लोगों ने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम मुद्दों के जरिए किया है। पहलवानों का इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया गया।

साक्षी मलिक ने लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने अपने पति के साथ एख वीडियो शेयर किया था। इस 'द ट्रुथ' टाइटल नाम से जारी किया गया ये वीडियो में वो परमिशन लेटर भी साक्षी ने दिखाया जिसमें उन्हें जंतर मंतर पर धरना दिए जाने की अनुमति दी गई थी, हालांकि बाद में प्रदर्शनकारी पहलवानों को वहां से हटा दिया गया था। साक्षी ने आरोप लगाया था कि इस पूरे आंदोलन के पीछे बीजेपी नेता बबीता फोगाट और सोनीपत से BJP जिलाध्यक्ष तीरथ राणा का हाथ है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा ये आंदोलन कराए जाने का विरोध किया और इस आरोप को बेबुनियाद बताया। 

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ