सलमान रुश्दी पर हमला करने का आरोपी लेखक के जीवित बचने से ‘‘हैरान’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

मेविले (अमेरिका)। बुकर पुरस्कार से सम्मानित सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में हमला करने के आरोपी ने लेखक के जीवित बचने पर ‘‘हैरानी’’ जताई है। जेल में बंद हादी मतार ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह रुश्दी के हमले में जीवित बच जाने के समाचार को सुनकर हैरान है। उसने कहा कि जब उसे एक ट्वीट से पिछली सर्दियों में पता चला कि लेखक चौटाउक्वा इंस्टीट्यूट में आने वाले हैं, तो उसने वहां जाने का फैसला किया। मतार ने समाचार पत्र से कहा, ‘‘मुझे यह व्यक्ति पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वह बहुत अच्छा व्यक्ति है।’’

इसे भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामला: आईपीएस अधिकारी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

मतार ने कहा कि वह हमले से एक दिन पहले बस से बफेलो पहुंचा था और इसके बाद वह कैब से चौटाउक्वा पहुंचा। उसने कहा कि उसने चौटाउक्वा इंस्टीट्यूट मैदान का पास खरीदा और रुश्दी के व्याख्यान से पहले वाली रात को घास पर सोया। मतार का जन्म अमेरिका में हुआ है, लेकिन उसके पास दोहरी नागरिकता है। वह लेबनान का भी नागरिक है, जहां उसके माता-पिता का जन्म हुआ था। उसकी मां ने संवाददाताओं से कहा कि मतार 2018 में लेबनान में अपने पिता से मिलने गया था और तभी से उसके व्यवहार में बदलाव आया। उन्होंने कहा कि इसके बाद से मतार अपने परिवार के प्रति उदासीन रहता था। रुश्दी (75) पर पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम में मंच पर मतार ने हमला कर दिया था, जिसके बाद वह वेंटीलेटर पर थे। हमले के बाद रुश्दी की कई घंटों तक सर्जरी हुई। उनके एजेंट एंड्रयू वायली ने बताया कि लेखक की हालत में अब सुधार हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप