लेखक ने अपनी किताब में भगवान राम का उड़ाया मजाक, गांधी जी पर भी की अभद्र टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

बेंगलुरू। लेखक के. एस. भगवान के खिलाफ उनकी किताब में भगवान राम और महात्मा गांधी का कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- दो महिलाएं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने में सफल, विरोध काम नहीं आया

कन्नड़ भाषा में लिखी इस किताब में दावा किया गया है कि राम कोई भगवान नहीं थे और वह अन्य मनुष्यों की तरह कमजोरियों के शिकार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंदू जागरण वेदिके मैसुरु के जिला अध्यक्ष के जगदीश हेब्बार ने भगवान राम और गांधी का अपनी किताब में कथित तौर पर अपमानजक जिक्र करने के लिए लेखक भगवान के खिलाफ शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें- 2019 के पहले दिन ही PM मोदी का तगड़ा इंटरव्यू, पढ़ें बड़ी बातें

 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election 2024 के चौथे चरण में बिहार की इन 5 सीटों पर होंगे चुनाव, दो केंद्रीय मंत्रियों पर सबकी नजर

TikTok ने अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधात्मक कानून को दी चुनौती, कंपनी का भविष्य होगा तय

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की नजरें लगातार चौथी जीत पर

Realme Narzo 70x 5G in India: नई रियलमी नार्जो 70 और 70x, 5000mAh बैटरी और 50MP हाई-रेजोल्यूशन कैमरा के साथ लॉन्च!