Vastu Tips: घड़ी की गलत दिशा घर में ला सकती है वास्तु दोष, तुरंत करें सुधार

By अनन्या मिश्रा | Sep 16, 2025

दीवार में टांगी जाने वाली घड़ी हर घर की शोभा को बढ़ाती है। घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती है, बल्कि आपकी तरक्की के रास्ते भी खोल सकती हैं। हालांकि कुछ मामलों में घड़ी जीवन में परेशानियों का भी सबब बन सकती है। कई बार घड़ी को टांगने की दिशा पर निर्भर करता है कि आप जीवन में पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ेंगे या फिर मुश्किलों का सामना करते हुए परिस्थितियों से लड़ेंगे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको अपनाकर घड़ी की वजह से होने वाले वास्तु दोष को भी खत्म कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Aparajita Plant Tips: ईशान कोण में लगाएं अपराजिता, करियर में चमकेगी किस्मत, धन से भर जाएगा घर

किस दिशा में लगाएं घड़ी

कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है और यह ठहराव की भी दिशा है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से जीवन में आगे बढ़ने वाले मौके मिलने कम हो सकते हैं। वहीं परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है, खासकर घर के मुखिया की।

इसके अलावा कभी भी घर के मुख्य द्वार या दरवाजे की ठीक ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में तनाव बढ़ सकता है। वहीं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी पलंग के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

फेंक देना चाहिए बंद घड़ी

अगर आपकी घड़ी बंद हो गई है, तो उसको फौरन ठीक करवा लेना चाहिए। वहीं अगर घड़ी ठीक नहीं हो सकती है या फिर वह लंबे समय से बंद बड़ी है और आप इसको इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसको फौरन घर से निकाल देना चाहिए। क्योंकि बंद पड़ी घड़ी नकारात्मक एनर्जी पैदा करती है।

बता दें कि घड़ी को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए कि उसके सामने आईना न हो। अधिकतर मामलों में अष्टकोणीय या गोल आकार घड़ी लेना ज्यादा बेहतर होता है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से धन लाभ और समृद्धि आती है। क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। वहीं ज्ञान और सफलता प्राप्ति के लिए पूर्व दिशा में घड़ी लगानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

PoJK में Pakistan की गोलियों से छलनी हुए नागरिक! Farooq Abdullah ने UNHRC से लगाई न्याय की गुहार

दुश्मन को परेशान करने वाला मिशन Z, कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल

दोस्त और मार्गदर्शक : PM Modi को TMC सांसद Shatrughan Sinha ने दी बधाई, विपक्ष हैरान!

Bangle Organiser: चूड़ियों का Collection रहेगा Safe, ये Best Bangle Organiser Designs देंगे क्लासी लुक