Imtiaz Ali की फिल्म Amar Singh Chamkila में दिखाए गलत फेक्ट! अमरजोत की बहन ने तोड़ी चुप्पी, दोनों की दी की बताई सच्चाई

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2024

दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' उन्हीं के जीवन पर आधारित है। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म रिलीज के बाद से अमर सिंह चमकीला के बारे में कई दिलचस्प किस्से भी दर्शकों के सामने आ रहे हैं. हाल ही में चमकीला की पत्नी अमरजोत की बड़ी बहन जसवन्त कौर ने चमकीला और अमरजोत के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किये।

इसे भी पढ़ें: Video | एक दिन के लिए सेल्सवुमन बनीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्लिप

चमकीला ने अपनी पहली शादी की खबर छिपाई

अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत की बहन जसवन्त कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे पिता चाहते थे कि अमरजोत किसी अविवाहित गायक से शादी करें। अमरजोत की शादी से पहले हमें नहीं पता था कि चमकीला पहले से शादीशुदा है। अमरजोत की चमकीला से शादी करने की कोई योजना नहीं थी। उसने उसे यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने हमें यह भी बताया कि वह अविवाहित है। अमरजोत और चमकीला के बेटे के जन्म के बाद हमें उनकी पहली शादी के बारे में पता चला।'' हालांकि, फिल्म में दिखाया गया कि अमरजोत को उनकी शादी के ठीक बाद चमकीला की पहली पत्नी के बारे में पता चला।

इसे भी पढ़ें: Taylor Swift का नया गाना रिलीज होते ही Kim Kardashian को Instagram पर 1 लाख लोगों ने अचानक कर दिया अनफॉलो, जानें क्यों?

अमर सिंह चमकीला हत्याकांड

अमर सिंह चमकीला की हत्या को 36 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी उन्हें न्याय मिला है। अमरजोत की बड़ी बहन ने कहा कि 1988 में चमकीला के साथ ही अमरजोत की भी हत्या कर दी गई थी। जसवंत कौर ने कहा आज तक यह मामला नहीं सुलझा है और न ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है। हम 36 साल से न्याय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमारे परिवार को न्याय नहीं मिला है। 

आपको बता दें कि इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में चमकीला का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है और अमरजोत के किरदार में परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी उनके अभिनय की सराहना की है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तभी से ट्रेंड में है।

प्रमुख खबरें

WeWork India IPO को Supreme Court से मिली क्लीन चिट, याचिकाकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Sansad Diary: Lok Sabha में शांत हुआ हंगामा, Rajya Sabha में TMC का Walkout, LPG पर तीखी बहस

Delhi Blast Case: आतंकी Zameer और Tufail को NIA कोर्ट ने भेजा जेल, खुलेंगे कई बड़े राज?

EV कंपनियों को बड़ी राहत, सरकार ने August तक Traction Motor Import को दी मंजूरी