By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2023
नोएडा। रोजगार संबंधी जानकारी देने वाली ‘नौकरी डॉट कॉम’ की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड करने के मामले में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा ने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक एवं नोडल अधिकारी ताहिर मुस्तफा की शिकायत पर सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज किया गया है। मुस्तफा के मुताबिक, ‘‘सेक्टर 132 स्थित ‘नौकरी डॉट कॉम’ के पोर्टल पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था। विभागीय जांच में पता चला कि नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया था।