ICC WTC Points Table: 5वें टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत की लंबी छलांग, देखें पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया और इंग्लैंड स्थिति

By Kusum | Aug 04, 2025

इस जीत के साथ ही भारत ने ना सिर्फ सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में छलांग लगाते हुए इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड को हराने से पहले भारतीय टीम अंकतालिका में पहले चौथे स्थान पर थी जो तीसरे नंबर पर चली गई वहीं इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर थी जिसे हारने के बाद नुकसान हुआ और वो चौथे नंबर पर खिसक गई।

भारत को फायदा

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में अब तक भारत ने 5 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत और 2 में हार झेलनी पड़ी। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। भारत ने अब तक 28 अंक अपने नाम कर लिए हैं जबकि उसकी जीत का प्रतिशत 46.67 हो गया और ये टीम तीसरे नंबर पर आ गई। इंग्लैंड की बात करें तो इस टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 2 जीते हैं 2 मैच गंवाए हैं और एक मैच ड्रॉ खेला है। इंग्लैंड के अब कुल 26 अंक हैं और जीत प्रतिशत 43.33 है। टीम अब चौथे नंबर पर आ गई है।

जबकि अंकतालिका में अब तक ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है जिसने 3 में से 3 मैच जीते हैं। और इस टीम के 36 अंक हैं जबकि जीत का प्रतिशत 100 है। दूसरे नंबर पर अभी श्रीलंका का है जिसे 2 मैचों में से एक में जीत मिली जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी। इस टीम के 16 अंक हैं जीत फीसदी 66.67 है। पांचवें नंबर पर अभी बांग्लादेश है जबकि छठे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.