By Kusum | Jul 16, 2025
आईसीसी ने इंग्लैंड की टीम के खाते में से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के 2 अंक काट लिए। इसका नुकसान इंग्लैंड की टीम को पॉइंट्स टेबल में उठाना पड़ा, क्योंकि टीम को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ गया है। लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड की टीम के दो WTC पॉइंट्स काटे गए हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स एंड टीम पर 10 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। इंग्लैंड को हुए इस नुकसान के बाद डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल क्या है, भारतीय टीम किस पायदान पर हैं?
बांग्लादेश की टीम पांचवें पायदान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 16.670 है। हालांकि, टीम ने कोई मैच नहीं जीता है बल्कि उनका एक मैच ड्रॉ रहा था, जिसके लिए आपको चार पॉइंट्स मिलते हैं। वेस्टइंडीज की टीम इस पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है, जिसका खाता नहीं खुला है। वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दो अन्य टीमें पॉइंट्स टेबल में अभी कहीं नहीं हैं, क्योंकि दोनों ने अभी तक इस नए चक्र में एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। पाकिस्तान का तो हाल फिलहाल में कोई टेस्ट मैच ही शेड्यूल नहीं है।