न्यूयॉर्क में RSS चीफ Mohan Bhagwat के कार्यक्रम से पहले X का बड़ा एक्शन, आयोजक 'AHEAD' का अकाउंट सस्पेंड

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स ने 'अमेरिकन हिंदूज़ फ़ॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (AHEAD) फ़ोरम का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। यह फ़ोरम न्यूयॉर्क शहर में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत शामिल होने वाले थे। अब यूज़र्स के लिए एक्स अकाउंट 'अनअवेलेबल' (उपलब्ध नहीं) है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, संगठन ने एक बयान जारी कर कहा है कि सस्पेंशन शायद गलती से हुआ हो। बयान में आगे कहा गया, हमें पूरा भरोसा है कि हमारे कम्युनिकेशन ने हमेशा एक्स की पॉलिसी के अनुसार वैश्विक शांति, एकता, सद्भाव और अलग-अलग धर्मों व संस्कृतियों के बीच रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Harsh Dubey के नेतृत्व में JP Nadda से मिले Reservation सुधार कार्यकर्ता, जानें क्या हुई बात

मोहन भागवत का वीज़ा रद्द करने की मांग

आज इससे पहले, धार्मिक आज़ादी पर नज़र रखने वाली अमेरिकी कांग्रेस की एक सलाहकार संस्था ने ट्रंप प्रशासन से मोहन भागवत का वीज़ा रद्द करने की अपील की, जबकि RSS प्रमुख पहले से ही अमेरिका में मौजूद हैं। USCIRF ने भागवत की यात्रा पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि RSS के सहयोगी संगठनों ने "धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हिंसक हमले किए हैं। भारत ने USCIRF के इन दावों को खारिज कर दिया है और इसे एक पक्षपाती संगठन बताया है जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR

Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई