Xi Jinping ने बढ़ाया Bangladesh की ओर दोस्ती का हाथ, BRI समेत 13 समझौतों पर हुए साइन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को यहांबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के दौरान ढाका की नयी सरकार को बीजिंग का समर्थन देने का आश्वासन दिया। चीन की पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रहमान ने बीजिंग स्थित ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शी से मुलाकात की। शी ने रहमान से कहा कि चीन बांग्लादेश की नयी सरकार के सुचारु प्रशासन का समर्थन करता है और ढाका के साथ उच्च गुणवत्ता वाले ‘बेल्ट एंड रोड’ सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने कहा कि चीन बांग्लादेश के साथ प्रमुख सहयोग योजनाएं तैयार करने तथा हरित एवं निम्न-कार्बन विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पूरा उपयोग करने का इच्छुक है। शी से मुलाकात से पहले रहमान ने चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति अध्यक्ष झाओ लेजी से भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रहमान ने बृहस्पतिवार को चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ वार्ता की थी, जिसके बाद दोनों देशों ने 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने तीस्ता तथा अन्य नदियों के प्रबंधन में सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की। यह सहमति बृहस्पतिवार को रहमान और चीन के जल संसाधन मंत्री ली गुओयिंग के बीच हुई एक अलग बैठक के बाद बनी।

प्रमुख खबरें

Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना