108 MP कैमरे वाला Mi 10 हुआ लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन MI 10 को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इन फोन का काफी समय से इंतजार था। शाओमी मी 10 एक 5जी स्मार्टफोन है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। मी 10 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन OnePlus 8 को सीधी टक्कर देता है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

इसे भी पढ़ें: 3 रियर कैमरे वाला ये स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानिए फीचर्स और नई कीमत

Xiaomi Mi 10 के स्पेसिफिकेशन

- मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। 

- फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। 

- इस फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है।

- कैमरे की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के 2 सेंसर दिए गए हैं।

- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मी 10 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

- फोन में 4,780 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 लॉन्च, इसमे हैं क्वाड कैमरा सेटअप और शानदार बैटरी

Mi 10 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में मी 10 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर 8 मई को दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई। फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वाले ग्राहक 2,499 रुपये का 10000mAh मी वायरलेस पावर बैंक मुफ्त पाएंगे।

प्रमुख खबरें

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार